Headlines

जबलपुर में ऑटो पर हाईवा पलटा, 6 की मौत; नाराज लोगों ने सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे जाम किया

जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर चरगंवा में बुधवार को मजदूरों से भरे ऑटो पर हाईवा पलट गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। घटना शाम 4.30 बजे की है। घायलों को सिहोरा के अस्पताल लाया गया। यहां से 3 गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना से नाराज लोगों ने सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर जाम लगा दिया है। मंझगवां थाना प्रभारी समेत सिहोरा, खितौला पुलिस थाने फोर्स मौके पर है। सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024