Headlines

योगी बोले- अखिलेश और राहुल भस्मासुर जैसे:शक्ति मिलते ही इन्होंने सिर्फ लूटा; सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा

सीएम योगी ने गाजियाबाद में अखिलेश और राहुल पर निशाना साधा। कहा- यूपी में दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई है। इन्होंने किसी का हित नहीं किया, सिर्फ लूटा है। इन लोगों को जब भी जनता ने शक्ति दी, तब इन्होंने शक्ति का दुरुपयोग किया है, जैसे भस्मासुर ने किया था।

सीएम ने कहा- कांग्रेस सरकार रामसेतु तोड़ने का काम कर रही थी। अयोध्या राम मंदिर में बाधक बन रही थी। कश्मीर में आतंकी पनपा रही थी। वही सपा भी उसी के नक्शे कदम पर चल रही थी। गुंडागर्दी, दंगा, अराजकता चरम पर था। सपा तो माफिया के सामने नाक रगड़ती थी। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। ये धर्माचार्यों को माफिया कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024