दौसा में 35 फीट गहरे गड्ढे में बच्ची गिरी:कैमरे में मूवमेंट दिखा; जेसीबी से खुदाई जारी, बारिश से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही
दौसा में बांदीकुई के जोधपुरिया में बुधवार शाम ढाई साल की बच्ची बोरवेल के पास गड्ढे में गिर गई। बच्ची गड्ढे में करीब 35 फीट नीचे फंसी हुई है।
प्रशासन बच्ची को निकालने की कोशिश में जुट गया है। तीन जेसीबी से गड्ढे के पास में खुदाई करवाई जा रही है। हालांकि बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
दौसा से आई एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है। अजमेर के किशनगढ़ से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।
पाइप के जरिए बच्ची के पास ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। यही नहीं, गड्ढे में कैमरा भी उतारा गया है, जिसमें बच्ची मूवमेंट करती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, नीरू पिता राहुल गुर्जर के घर के पास ही खेत है। खेत में बाजरे की फसल हो रही है। खेत के एक कोने में करीब 600 फीट गहरा बोरवेल है।
बोरवेल के पास बारिश से गहरा गड्ढा हो गया। शाम 5 बजे तीन-चार बच्चे बोरवेल के पास खेल रहे थे। इसी दौरान नीरू गड्ढे में गिर गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ीं तस्वीरें…
