Headlines

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर:2-3 आतंकी छिपकर गोलीबारी कर रहे; कल सेना ने 3 आतंकियों को ढेर किया था

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। मेंढर के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में 2-3 आतंकी छिपकर सेना पर फायरिंग कर रहे हैं।

सेना ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।

अभी तक किसी के घायल होने के सूचना नहीं है। एनकाउंटर वाली जगह पर और जवानों को भी भेजा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में यह 3 दिन में 5वां एनकाउंटर है।

पहला एनकाउंटर, 13 सितंबर: किश्तवाड़ के नैदघाम गांव में शुक्रवार दोपहर को मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस एनकाउंटर में 2 जवान शहीद हुए थे।

दूसरा एनकाउंटर 13 सितंबर: शुक्रवार को कठुआ के खंडारा में सेना का ऑपरेशन चला। यहां राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

तीसरा एनकाउंटर, 13-14 सितंबर: बारामूला के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।

चौथा एनकाउंटर, 14 सितंबर: शनिवार सुबह LOC के पास मुठभेड़ नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हुई। इसमें सेना का एक अधिकारी घायल हुआ था।

पिछले 4 एनकाउंटर की तस्वीरें…

ये तस्वीर बारामूला में मारे गए आतंकी की है। ड्रोन फुटेज में वह गोली लगने के बाद जमीन पर तड़पता दिखा।
किश्तवाड़ के चतरू में शहीद हुए जवानों की फाइल फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024