Headlines

3 मंजिला मकान गिरा, परिवार के 10 की मौत:मेरठ में 16 घंटे से रेस्क्यू, स्निफर डॉग से तलाश; मृतकों में 6 बच्चे भी

LIVE

3 मंजिला मकान गिरा, परिवार के 10 की मौत:मेरठ में 16 घंटे से रेस्क्यू, स्निफर डॉग से तलाश; मृतकों में 6 बच्चे भी

मेरठ10 मिनट पहले
हादसे में मरने वालों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यूपी के मेरठ में शनिवार शाम हुए हादसे में अब तक 10 की मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। 5 लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया है।

16 घंटे से लगातार रेस्क्यू जारी है। अभी मलबे में किसी के दबे होने की जानकारी नहीं है, लेकिन SDRF और NDRF की टीम ऑपरेशन में लगी है।

टीम स्निफर डॉग्स की मदद से मलबे को हटाकर देख रही है कि कोई और तो नहीं दबा है। हादसा शनिवार शाम 5.15 बजे लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में हुआ था। 3 मंजिला घर ढह गया था। इसमें एक ही परिवार के 15 लोग दब गए थे।

इलेक्ट्रिक कटर से पिलर्स को काटकर टीम मलबे को हटा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि तीन मंजिला बिल्डिंग 50 साल पुरानी थी। सिंगल पिलर पर खड़ी थी। पिलर कमजोर होने की वजह से हादसा हुआ। ADG डीके ठाकुर ने बताया- घर में 63 साल की नफीसा अपने 4 बेटों के परिवार के साथ रहती थीं। ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलती थी, इसलिए कई भैंसें भी मलबे में दब गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024