Headlines

गडकरी बोले-विपक्षी नेता ने कहा था PM बनिए, समर्थन देंगे:मैंने ऑफर ठुकराया; संजय राउत ने कहा- देश में तानाशाही, इसमें गलत क्या है

गडकरी बोले-विपक्षी नेता ने कहा था PM बनिए, समर्थन देंगे:मैंने ऑफर ठुकराया; संजय राउत ने कहा- देश में तानाशाही, इसमें गलत क्या है

नागपुर17 मिनट पहले
गडकरी ने कहा कि मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा। मेरा निश्चय मेरे लिए सबसे अहम है।’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बताया कि एक बार एक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की पेशकश की थी। हालांकि गडकरी ने यह ऑफर यह कहकर ठुकरा दिया कि उनकी ऐसी कोई लालसा नहीं है।

नागपुर में एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में गडकरी ने कहा- ‘मुझे एक घटना याद है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा… उस व्यक्ति ने कहा था कि अगर आप प्रधानमंत्री बनते हैं, तो हम समर्थन करेंगे।’

गडकरी ने आगे कहा- ‘मैंने उनसे पूछा कि आप मेरा समर्थन क्यों करेंगे और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए? पीएम बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं। मैं अपनी मान्यता और संगठन के प्रति वफादार हूं। मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा। मेरा निश्चय मेरे लिए सबसे अहम है।’

QuoteImage

नितिन गडकरी भाजपा के सर्वमान्य नेता है। अगर विपक्ष के किसी बड़े नेता ने उनसे ऐसा कहा होगा तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। जगजीवन राम ने 1977 में कांग्रेस से बगावत की थी। इसके बाद इंदिरा गांधी हार गई थीं। इस देश में अगर स्वतंत्र, लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखना है तो सत्ता में रहते हुए कुछ लोगो को त्याग करना पड़ता है। – संजय राउत, शिवसेना (UBT) सांसद

QuoteImage

गडकरी बोले- लोकतंत्र के चारों स्तंभ के लिए नैतिकता का पालन करना जरूरी अपने भाषण में गडकरी ने राजनीति और पत्रकारिता दोनों में नैतिकता की अहमियत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से विरोध करने वाले व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है जब न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया जैसे चारों स्तंभ नैतिकता का पालन करें।

मार्च में उद्धव ठाकरे ने गडकरी को MVA से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था

नितिन गडकरी और उद्धव ठाकरे की ये तस्वीर 2016 की है। इसमें उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी हैं।

इस साल मार्च में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दो बार महा विकास अघाड़ी (MVA) से इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया था। उद्धव ने गडकरी से कहा कि दिल्ली के सामने मत झुकिए।

उद्धव ने पहले 8 मार्च और फिर 13 मार्च को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है, लेकिन महाराष्ट्र में जिसने भाजपा को मजबूत किया, उनका (गडकरी) नाम तक नहीं है।

उद्धव ने कहा कि गडकरी का भाजपा में अपमान हो रहा है। इसलिए वो हमारे गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल हो जाएं। हम उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम उन्हें मंत्री भी बनाएंगे।

इस ऑफर के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव की पार्टी का खुद बैंड बजा पड़ा है। उनका यह ऑफर बेहद हास्यास्पद है। यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024