कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई। अनवर-कासगंज रूट पर रविवार देर शाम यह घटना हुई। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकरा गई। सिलेंडर फटा नहीं और ट्रेन से टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया।
कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तुरंत सीनियर अफसर को सूचना दी। घटना के बाद RPF, GRP और रेलवे के सीनियर अफसरों ने जांच की। सोमवार सुबह IB, STF, ATS और NIA ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
ट्रैक से सिलेंडर के अलावा, बोतल में पेट्रोल, माचिस, एक मिठाई का डिब्बा और झोला मिला है। झोले में बारूद जैसा पदार्थ पाया गया। RPF ने कहा कि आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया, इलाके के जमाती रडार पर छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने रडार पर इलाके के जमातियों को भी लिया है। जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया है। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने पास में एक मजार है वहां देशभर से जमाती आते हैं। आस-पास से आने वाले जमातियों की जांच की जा रही है। कहां-कहां से जमाती आए हैं और कहां ठहरे हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो ट्रैक पर सिलेंडर के टकराने और रगड़ने के निशान मिले हैं। लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा-सीनियर अफसर मौके पर भेजे गए हैं। जिसका भी हाथ इसमें होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। घटनास्थल से एक मिठाई का डिब्बा मिला है। जिस दुकान का यह डिब्बा था, पुलिस ने उसके सीसीटीवी का DVR कब्जे में ले लिया है।
ATS आईजी एन. चौधरी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर जांच पड़ताल की है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, सभी पहलुओं पर हम लोग जांच कर रहे हैं।
