Headlines

जम्मू-कश्मीर चुनाव, भाजपा आज जारी कर सकती है चौथी लिस्ट:लाल चौक सीट समेत 8 पर प्रत्याशी घोषित होंगे, अब तक 45 नामों का ऐलान

जम्मू-कश्मीर चुनाव, भाजपा आज जारी कर सकती है चौथी लिस्ट:लाल चौक सीट समेत 8 पर प्रत्याशी घोषित होंगे, अब तक 45 नामों का ऐलान

श्रीनगर3 घंटे पहले
भाजपा ने 26 और 27 अगस्त को 3 लिस्ट जारी की, जिसमें 45 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान हुआ।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज रविवार (1 सितंबर) को कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें जम्मू प्रांत की कठुआ, उधमपुर पूर्व, बाहु, मढ़, बिश्नाह, नौशेरा और राजौरी विधानसभा सीटों के कैंडिडेट की घोषणा होगी।

दैनिक भास्कर के सूत्रों ने बताया कि भाजपा आज लाल चौक समेत कश्मीर प्रांत की कुछ सीटों पर भी कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर सकती है।

भाजपा अब तक 45 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर चुकी है। 26 अगस्त को पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 और दूसरी में सिंगल कैंडिडेट के नाम की घोषणा की। 27 अगस्त को भाजपा ने 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर के बीच 3 फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

भाजपा की पहली लिस्ट

भाजपा की दूसरी लिस्ट

भाजपा की तीसरी लिस्ट फेज वाइज

26 अगस्त को पहली लिस्ट आई थी, हंगामे के बाद वापस ली
26 अगस्त को भाजपा ने सबसे पहले 44 नामों वाली एक लिस्ट जारी की। इसके सामने आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। बात हाईकमान तक पहुंची, जिसके बाद हंगामा बढ़ते देखते भाजपा ने 44 कैंडिडेट्स के नाम वाली पहली लिस्ट को डिलीट कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024