Headlines

शख्स की जेब में ड्रग्स रखकर हिरासत में लिया; VIDEO:घटना CCTV में कैद हुई; मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

ये तस्वीर वायरल CCTV फुटेज से ली गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी अपनी जेब से कुछ निकालकर शख्स की जेब में रखता हुआ दिखा।

मुंबई के खार में एक शख्स को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खार पुलिस स्टेशन के एंटी-टेरर सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार (30 अगस्त) को शहर के कलीना इलाके में एक खुले प्लॉट पर छापा मारा था।

इस दौरान उन्होंने डेनियल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हालांकि, शनिवार (31 अगस्त) को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। इसमें पुलिस का एक जवान ही अपनी पैंट की जेब से शख्स की जेब में कुछ सामान रखता हुआ दिखा। इसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

शख्स ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जब पता चला कि उनकी हरकतें CCTV में कैद हो रही हैं, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

DCP बोले- ड्रग्स की सूचना पर छापा मारने गए थे पुलिसकर्मी
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन 11) राजतिलक रोशन ने न्यूज एजेंसी PTI को सस्पेंड किए पुलिसकर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर और तीन कॉन्स्टेबल शामिल हैं। वे ड्रग्स की सूचना मिलने के बाद मौके पर छापा मारने गए पहुंचे थे।

DCP ने कहा कि CCTV फुटेज में पुलिसकर्मी संदिग्ध काम करते दिखे। उन्होंने छापा के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया। इन आरोपों के चलते उन्हें जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है।

शख्स बोला- पुलिस ने ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी थी
PTI के मुताबिक, डेनियल ने एक लोकल न्यूज​​​​​​ ​चैनल से बात करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने पहले उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनकी हरकतें CCTV में कैद हो रही हैं, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

डेनियल के एक साथी ने समाचार चैनल से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने एक एक बिल्डर के इशारे पर डेनियल को निशाना बनाया। जिस प्लॉट पर यह घटना हुई, उसको लेकर डेनियल का बिल्डर से विवाद चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024