देशभर में दशहरे का सेलिब्रेशन:राजनाथ ने दार्जिलिंग में शस्त्र पूजा की; कहा- हमने युद्ध तभी लड़े जब अखंडता-धर्म का अपमान हुआ
देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा होती है, इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जवानों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे। सुकना कैंट में रक्षा मंत्री ने पहले अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। बाद में वहां मौजूद जवानों को तिलक लगाया। रक्षामंत्री के संदेश की बड़ी बातें…
