Headlines

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के विरोध के बीच कर्नाटक में RSS को पथ संचलन की अनुमति मिली

भास्कर अपडेट्स:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के विरोध के बीच कर्नाटक में RSS को पथ संचलन की अनुमति मिली

5 मिनट पहले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध के बीच जिला प्रशासन ने कर्नाटक के यादगीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को पथ संचलन की सशर्त अनुमति दे दी है। पथ संचलन खड़गे के राजनीतिक गढ़ गुरमिटकल में 31 अक्टूबर को निकलेगा।

पुलिस ने जुलूस को सम्राट सर्कल, एपीएमसी सर्कल, हनुमान मंदिर, मराठावाड़ी, पुलिस स्टेशन रोड, मिलन चौक और सिहिनीरू बावी मार्केट मेन रोड से होते हुए राम नगर में समापन की अनुमति दे दी है। जिला प्रशासन ने अनुमति के साथ 10 शर्तें भी जोड़ी हैं।

आयोजकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सार्वजनिक या निजी संपत्ति को कोई नुकसान होने पर पूरी लागत उन्हें वहन करनी होगी। स्वयंसेवकों को निर्धारित मार्ग का कड़ाई से पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी जाति या धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे न लगाए जाएं।

शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त प्रतिबंध है। आदेश में आगे कहा गया है कि जुलूस के दौरान सड़क अवरुद्ध नहीं की जाएगी। कोई भी दुकान जबरन बंद नहीं कराई जाएगी और किसी तरह का घातक हथियार रखने की अनुमित नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024