Headlines

ममता बनर्जी बोली-विकास की बात करने पर अपमान झेलती हूं; बंगाली भाषा में बात करने की अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम में लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर के बंगाली भाषा में बात करें। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ममता ने कहा, “मैं रोज अपमान झेलती हूं, क्योंकि मैं बंगाल के विकास की बात करती हूं।” अगस्त में भी उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार बंगाली भाषियों को अलग-अलग राज्यों में हो रहे उत्पीड़न से बचाने में नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024