खड़गे बोले-राहुल गांधी को फूड पॉइजनिंग:सतना में कहा- महंगाई और बेरोजगारी से सिर्फ मोदी खुश; गरीब मर रहे हैं
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का दौरा कैंसिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना में सभा को संबोधित करने पहुंचे।
बीटीआई मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मैं पहले माफी चाहता हूं कि राहुल नहीं आ सके। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे सतना जाना था। अब अगर इसकी भरपाई कोई कर सकता है तो आप ही कर सकते हैं।’ यहां से मुझे रांची भी जाना है। वहां इंडिया गठबंधन की मीटिंग है। मुझे भी पहुंचना था, लेकिन यहां आने की वजह से मैं वहां लेट पहुंचूंगा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक, राहुल का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका दौरा रद्द किया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘X’ पर लिखा- राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया गया है।
पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक, सतना में राहुल कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के समर्थन में आम सभा लेने वाले थे। इससे पहले उन्होंने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं ली थीं।
सतना में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
सतना में इनके बीच सीधा मुकाबला
लाइव अपडेट्स
मोदी कहते हैं मैं मुफ्त राशन दे रहा- खड़गे
मोदी हमेशा कहते हैं- भाइयों और बहनों, मैं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा। अरे, हमने खाद्य सुरक्षा कानून बनाया था। इस कानून के मुताबिक हम पहले से राशन देते थे। आपने तो 5 किलोग्राम जोड़ा है और बोले रहे- मैं मुफ्त दे रहा।
मोदी खूब झूठ बोलते हैं- खड़गे
मोदी खूब झूठ बोलते हैं। वे अपनी पार्टी तक का नाम नहीं लेते, कहते हैं- ये मोदी की देन है, मोदी की गारंटी, सब मोदी-मोदी है…। मोदी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, मिला क्या? हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, अब 10 साल हो गए, इस हिसाब से 20 करोड़ नौकरियां मिलीं क्या? किसानों की आमदनी डबल हुई?
मंच पर खड़गे सहित कई नेता मौजूद
लोग पूछ रहे, कहां है तुम्हारा विकास- खड़गे
मोदी ने स्लोगन दिया- सबका साथ-सबका विकास, बाकी लोगों का सत्यानाश। लोग पूछ रहे- कहां है तुम्हारा विकास? राजीव गांधी ने साइंस और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर रॉकेट बनाया। इंदिरा गांधी ने इस रॉकेट को उड़ाया। आप सिर्फ कांग्रेस और गांधी फैमिली को गाली देते हैं। प्रजातंत्र, लोकशाही को मोदी खत्म कर रहे हैं। कहते ये हैं कि डॉ. आंबेडकर ऊपर से नीचे भी आएं तो संविधान नहीं बदलेगा।
पिछले 3 चुनाव के परिणाम
