Headlines

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले ओपनर:गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत 31/0; न्यूजीलैंड ने 301 रन का टारगेट दिया

LIVE रोहित वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले ओपनर:गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत 31/0; न्यूजीलैंड ने 301 रन का टारगेट दिया स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 301 रन का टारगेट दिया है। रविवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी…

Read More

केरल- कांग्रेस से निष्कासित MLA राहुल ममकूटथिल के खिलाफ रेप की तीसरी शिकायत दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया

केरल के पथनमथिट्टा जिले में दर्ज रेप केस को लेकर कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने रविवार तड़के पलक्कड़ से हिरासत में लिया। महिला की शिकायत के बाद राहुल के खिलाफ रेप का तीसरा केस दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर उन्हें 14 दिन…

Read More

शाह बोले- भाजपा का लक्ष्य केरल में सरकार बनाना; तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत इस दिशा में पहला कदम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केरल में कमल के निशान पर सरकार बनाना है। उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनाव में मिली जीत इस दिशा में पहला कदम है। शाह ने कहा कि बीजेपी केरल का विकास करना चाहती है और राज्य को राष्ट्रविरोधी ताकतों से…

Read More

पूर्व RAW चीफ सूद बोले-पाकिस्तान के साथ शांति संभव नहीं:उनके नेताओं का दावा- गैर-मुसलमानों के खिलाफ जिहाद जारी रहेगा, कश्मीर मसला उनके लिए जिहाद

पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद के रवैये में मौलिक बदलाव के बिना पाकिस्तान के साथ शांति संभव नहीं है। बार-बार की दुश्मनी को देखते हुए उसके साथ समझौता या बातचीत करने में बहुत कम फायदा है। सूद ने मंगलुरु लिट फेस्ट में ग्लोबल पावर डायनेमिक्स पर एक सेशन को…

Read More

बुजुर्ग NRI कपल को 17 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:₹15 करोड़ लूटे, ठगों ने कहा- आपके अकाउंट में ब्लैक मनी; जानें इनसे कैसे बचें

बुजुर्ग NRI कपल को 17 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:₹15 करोड़ लूटे, ठगों ने कहा- आपके अकाउंट में ब्लैक मनी; जानें इनसे कैसे बचें नई दिल्ली15 मिनट पहले पीड़ित कपल, डॉ. ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉ. इंदिरा तनेजा ने लगभग 48 साल अमेरिका में बिताए थे। दिल्ली में एक बुजुर्ग नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) कपल…

Read More

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने कहा कि सरमा को संविधान की समझ नहीं है। ओवैसी ने शनिवार को कहा था इस देश की PM हिजाब वाली बेटी भी हन सकती है। इसके जवाब में हिमंत ने कहा था कि संवैधानिक रूप से इसे कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा। AIMIM प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हिमंता ने संविधान की शपथ ली है। यह संविधान में कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश का PM और राष्ट्रपति बन सकता है। हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया। वह हिमंत बिस्वा सरमा से ज्यादा बुद्धिमान और पढ़े-लिखे थे। ओवैसी बोले थे- मुसलमानों से नफरत करने वाली पार्टियां ज्यादा दिन नहीं चलेंगी असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। इसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा था कि ओवैसी हिंदू राष्ट्र में ऐसे बयान नहीं दे सकते हैं। जो लोग ऐसे पदों पर बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… पूरे विवाद पर किसने क्या कहा… कांग्रेस के इमरान मसूद ने हिंदू PM वाली टिप्पणी पर असम के CM की आलोचना की। मसूद ने कहा कि ऐसे बयानों का संविधान में कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म यह तय नहीं करता कि संवैधानिक पदों पर कौन बैठेगा। BJP के RP सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से कहा कि वे पहले अपनी पार्टी से ऐसी नेता को सामने लाएं जो हिजाब पहनती हो। उन्होंने कहा- ओवैसी साहब, केरल में नबीसा उम्मल थीं, कश्मीर में इल्तिजा मुफ्ती और उनकी मां महबूबा मुफ्ती हैं, और जॉर्डन की रानी रानिया अल अब्दुल्ला भी हैं, इनमें से किसी भी महिला ने हिजाब नहीं पहना। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने रविवार को ओवैसी पर राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी कट्टर धार्मिक सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें…

मोदी बोले- सोमनाथ तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे:दुर्भाग्य से देश में आज भी मंदिर पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें मौजूद सोमनाथ/राजकोट1 घंटे पहले गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर 1000 साल पहले हुए हमले को लेकर पीएम ने कहा कि, उस वक्त आतताई सोच रहे थे कि वे जीत गए हैं, लेकिन आज…

Read More
Budget 2024