टूटे-फूटे रनवे पर विमान उतरने की दे दी मंजूरी:बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और BJP प्रदेशाध्यक्ष; बालको और CSEB को नोटिस
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ा हादसा होने से टल गया। सरकारी विमान को टूटे-फूटे रनवे पर उतरने की मंजूरी दे दी गई। हवाई पट्टी पर उतरते ही विमान हिचकोले खाने लगा। हालांकि पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिग हो गई। इस विमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश…
