सांसद बर्क सुपुर्द-ए-खाक, 60 हजार की भीड़:4 किमी. में पैर रखने की जगह नहीं, चंद्रशेखर-धर्मेंद्र यादव पहुंचे; 50 साल पहले जीती थी विधायकी
संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बुधवार सुबह संभल के हिंदूपुरा खेड़ा में उनके पार्थिव शरीर को आगे रखकर नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कंधा दिया। बैंक्वेट हॉल से गरियासेर कब्रिस्तान शव लाया गया। यहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बर्क की…
