Headlines

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन:एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने के लिए मर्सिडीज भी वनतारा डिजाइन में सजाई गईं

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए बिजनेसमैन, हॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स में देश-दुनिया से सेलेब्स जामनगर पहुंच रहे हैं। जामनगर के सभी बड़ी होटलें और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं। साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर एयरपोर्ट को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इतना ही नहीं, मेहमानों को एयरपोर्ट से रिलायंस टाउनशिप और अन्य होटल-रिसॉर्ट्स तक छोड़ने के लिए भी खास अरेंजमेंट किए गए हैं। मेहमानों को लाने-ले जाने के लगाई गईं मर्सीडीज को वंतारा डिजाइन में सजाया गया है। सिक्युरिटी के लिए 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम भी एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक तैनात है।

क्या है वंतारा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने पशु कल्याण के लिए ‘वंतारा’ (स्टार ऑफ द फॉरेस्ट) कार्यक्रम शुरू किया है। अनंत अंबानी के नेतृत्व वाली वंतारा पहल का उद्देश्य भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में घायल और लुप्तप्राय जानवरों का बचाव, इलाज, देखभाल और पुनर्वास करना है। जामनगर के पास ही वंतारा जू भी बनाया गया है।

एयरपोर्ट पर गरबे से हो रहा गेस्ट का वेलकम

जामनगर हवाई अड्डे पर उतरते ही मेहमानों का स्वागत भव्य गुजराती शैली रास गरबा से किया जा रहा है। यह नजारा देखकर विदेशी मेहमान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कई मेहमान तो ढोल और तबले की आवाज पर थिरकते हुए एयरपोर्ट से निकलते देखे जा सकते हैं। एयरपोर्ट का यह शानदार माहौल देखकर मेहमान यहीं सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024