अरुणाचल के गांव में एक वोट लेने जाएगी पोलिंग टीम:39 KM पैदल चलना होगा; राज्य के 68 मतदान केंद्रों तक पहुंचने में 2-3 दिन लगेंगे
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित मालोगम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के वोटिंग के लिए पोलिंग अफसरों की टीम सिर्फ एक वोट लेने जाएगी। इसके लिए वे 39 किलोमीटर पैदल सफर करेंगे। चीन बॉर्डर के पास स्थित मालोगम में सिर्फ एक महिला वोटर है। 44 साल की महिला का नाम सोकेला तायांग है। अधिकारियों…
