CM सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति से पूछा- कन्नड़ आती है:मुर्मू बोलीं- हर भाषा-परंपरा से प्यार, कन्नड़ भी सीखूंगी; BJP का सवाल- सोनिया से पूछने की हिम्मत है
कर्नाटक के मैसूर में 1 सितंबर को अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान (AIISH) का गोल्डन जुबली समारोह था। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। कर्नाटक CM सिद्धारमैया भी मौजूद थे। वे पहले स्पीच देने गए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा- क्या आपको कन्नड़ आती है, मैं कन्नड़ में बात…
