Headlines

मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी:लोगों के घर का बजट बिगड़ा था; दिवाली-छठ पूजा से पहले खुशियां डबल कीं

LIVE

मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी:लोगों के घर का बजट बिगड़ा था; दिवाली-छठ पूजा से पहले खुशियां डबल कीं

नई दिल्ली15 मिनट पहले

पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि हमने आजादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी। लोगों के घर का बजट बिगड़ा हुआ था।

समय पर बदलाव के बिना, हम अपने देश को आज की वैश्विक स्थिति में उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार करना बेहद जरूरी है।

मैंने देशवासियों से यह वादा भी किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों की दोहरी बौछार होगी।

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

मोदी बोले- जीएसटी सुधार के बाद विकास को बूस्टर डोज मिलेगी

मोदी ने कहा कि जीएसटी में अगली पीढ़ी से जुड़े जरूरी सुधार किए गए हैं। जीएसटी सुधारों के माध्यम से भारत की जीवंत अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। जीएसटी सुधारों के बाद भारतीयों के जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग और विकास को एक नई बूस्टर डोज मिलेगी। जीएसटी और भी सरल हो गया है, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगी।

18 मिनट पहले

मोदी बोले- GST आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार

पीएम मोदी ने कहा, GST आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। इससे एक तरफ देश के आम लोगों का पैसा बच रहा है तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। आठ साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएँ पहले भी होती थीं, लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ।

22 मिनट पहले

मोदी ने कहा- अब जीएसटी और भी सरल हो गया

26 मिनट पहले

मोदी बोले- त्यौहार से पहले खुशियां डबल कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024