शुभेंदु अधिकारी बोले-सिख ऑफिसर को खालिस्तानी नहीं कहा:वीडियो में मेरी आवाज मैन्युफैक्चर्ड; ममता ने आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था
भाजपा और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (24 फरवरी) को सिख IPS ऑफिसर जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने से इनकार कर दिया। शुभेंदु का कहना कि संदेशखाली घटना के वायरल वीडियो में उनकी आवाज और तस्वीर AI से बनाई गई है। दरअसल, मंगलवार (20 फरवरी) को शुभेंदुअधिकारी और पार्टी नेताओं…
