दलाई लामा का 90वां जन्मदिवस:धर्मशाला के त्सुग्लाखांग मंदिर में समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने दी शुभकामनाएं, तिब्बत में चल रहे आंदोलन पर चर्चा
कांगड़ा में धर्मशाला के मैकलोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर त्सुग्लाखांग में सोमवार को 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिवस मनाया गया। तिब्बती चंद्र कैलेंडर के अनुसार यह आयोजन पांचवें महीने के पांचवें दिन किया गया। दलाई लामा का जन्म ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई 1935 को हुआ था। समारोह का आयोजन डोमी प्रांत के…
