Headlines

हिमाचल में भारी बारिश- 129 सड़कें बंद, 39 की मौत:लैंडस्लाइड के बाद टनल में गाड़ियां फंसी; बिहार में बिजली गिरने से 5 की जान गई

मानसून Live

हिमाचल में भारी बारिश- 129 सड़कें बंद, 39 की मौत:लैंडस्लाइड के बाद टनल में गाड़ियां फंसी; बिहार में बिजली गिरने से 5 की जान गई

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ/कुल्लू1 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 129 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मानसून की बाद से राज्य में अब तक 39 की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है।

हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं। आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं।

बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।

देशभर की बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024