Headlines

बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी:मंत्रों के साथ हुआ स्वागत, हर-हर महादेव के नारे लगे, मंदिर समिति को दान किए ₹5 करोड़ चमोली4 घंटे पहले बद्रीनाथ धाम में पहुंचे अनिल अंबानी। – Dainik Bhaskar बद्रीनाथ धाम में पहुंचे अनिल अंबानी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज केदारनाथ और बद्रीनाथ में पहुंचे। उत्तराखंड में स्थित इन दोनों ही धामों में अंबानी की विशेष आस्था है, हर साल वह इन धामों पर पहुंच आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अंबानी ने यहां पहुंच केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया की अंबानी द्वारा दान की गई राशि से तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार किया जा सकेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि इस साल बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है, और यह अभी भी बढ़ती जा रही है। बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे अंबानी की PHOTOS देखें…. बद्रीधाम में अंबानी ने की विशेष पूजा केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का यहां पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया, इसके बाद शॉल ओढ़ाकर मुकेश अंबानी का अभिनंदन किया गया। गुरुकुल के छात्रों ने धाम पहुंचने पर अंबानी का मंत्र उच्चारण से स्वागत किया। जिसके बाद ​​​​​​बद्रीधाम में दर्शन कर अंबानी ने यहां पर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा। बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना करते अंबानी। बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना करते अंबानी। देहरादून से बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए हुए रवाना मुकेश अंबानी सुबह करीब 8:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह 8:30 बजे हेलिकॉप्टर से बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बद्री-केदार में विशेष पूजा अर्चना के बाद देहरादून एयरपोर्ट से विमान से वापस रवाना हो जाएंगे। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या इस यात्रा वर्ष अब तक बद्रीनाथ धाम में 14,59,450 और केदारनाथ धाम में 16,56,539 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ये आंकड़े पिछले वर्ष पूरे यात्रा काल के आंकड़ों से अधिक हैं। इसके कई कारण हैं, इसमें एक कारण है कि इन मंदिरों तक पहुंचना अब पहले के मुकाबले आसान हुआ है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष टीम और जेसीबी तैनात की गई है, जिससे की यात्रा में आने वाली बाधाओं को जल्दी दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, वहीं ठंड बढ़ने पर अलाव और हीटिंग की सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी:मंत्रों के साथ हुआ स्वागत, हर-हर महादेव के नारे लगे, मंदिर समिति को दान किए ₹5 करोड़ चमोली4 घंटे पहले बद्रीनाथ धाम में पहुंचे अनिल अंबानी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज केदारनाथ और बद्रीनाथ में पहुंचे। उत्तराखंड में स्थित इन दोनों ही धामों में अंबानी की विशेष आस्था है, हर…

Read More

नवजोत सिद्धू अचानक प्रियंका गांधी से मिले:पत्नी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं, पंजाब कांग्रेस में हलचल; CM मान बोले- ऑल द बेस्ट

नवजोत सिद्धू अचानक प्रियंका गांधी से मिले:पत्नी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं, पंजाब कांग्रेस में हलचल; CM मान बोले- ऑल द बेस्ट अमृतसर3 घंटे पहले प्रियंका गांधी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने फिर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से…

Read More

हिमाचल BJP अध्यक्ष का भाई रेप केस में गिरफ्तार:युवती बोली-इलाज के लिए गई थी; 81 साल का आरोपी पूछताछ के लिए बुला अरेस्ट किया

हिमाचल प्रदेश में BJP के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के 81 साल के भाई राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बहाने बुलाकर राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए सोलन के SP गौरव सिंह ने कहा कि 25 साल की युवती…

Read More

देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल:फोर्ब्स इंडिया की सूची जारी, अंबानी-अडाणी के बाद तीसरा नंबर; 6 महीने में 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति

देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल:फोर्ब्स इंडिया की सूची जारी, अंबानी-अडाणी के बाद तीसरा नंबर; 6 महीने में 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति हिसार25 मिनट पहले देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार की विधायक हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में हरियाणा की हिसार की विधायक और ओपी जिंदल समूह…

Read More

RSS प्रचारक से मारपीट, उपद्रव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:बैतूल के मुलताई में 30 पर केस दर्ज; दो एसआई निलंबित, टीआई लाइन अटैच

RSS प्रचारक से मारपीट, उपद्रव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:बैतूल के मुलताई में 30 पर केस दर्ज; दो एसआई निलंबित, टीआई लाइन अटैच मुलताई5 घंटे पहले गुरुवार को हंगामे के बाद शुक्रवार को भी पूरे शहर में पुलिस बल तैनात है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम को दो समुदायों के बीच…

Read More

दवा कंपनी मालिक पर कोर्ट में हमले की कोशिश:वकील बोले-फांसी दो, रंगनाथन 10 दिन की रिमांड पर; कफ सिरप से 25 जानें जा चुकीं

दवा कंपनी मालिक पर कोर्ट में हमले की कोशिश:वकील बोले-फांसी दो, रंगनाथन 10 दिन की रिमांड पर; कफ सिरप से 25 जानें जा चुकीं देवेंद्र सिंह ठाकुर। छिंदवाड़ा8 मिनट पहले आरोपी रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनपर हमले की कोशिश हुई। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से 25…

Read More
Budget 2024