Headlines

हिमाचल BJP अध्यक्ष का भाई रेप केस में गिरफ्तार:युवती बोली-इलाज के लिए गई थी; 81 साल का आरोपी पूछताछ के लिए बुला अरेस्ट किया

हिमाचल प्रदेश में BJP के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के 81 साल के भाई राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बहाने बुलाकर राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इसकी पुष्टि करते हुए सोलन के SP गौरव सिंह ने कहा कि 25 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत देकर राम कुमार पर इलाज के बहाने रेप करने के आरोप लगाए हैं।

सोलन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी राम कुमार बिंदल।

अब पढ़िए शिकायत में युवती की 3 बड़ी बातें…

  • वैध के पास इलाज के लिए गई थी: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही है। 7 अक्टूबर को वह सोलन बस स्टैंड के साथ वैध राम कुमार बिंदल के पास उपचार कराने गई। वैध ने पूछा कि कहां से आए हो। पता पूछने के बाद उसने उसे जांच के लिए बैठा लिया।
  • हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की: युवती ने बताया कि व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू की। इसके बाद वह यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। वैध को अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद वैध ने आश्वासन दिया कि वह उसे 100 फीसदी ठीक कर देगा और संबंधित कोई बुक भी दिखाई। इसके बाद वह उसकी जांच करने लग पड़ा।
  • चेक करने के बहाने गलत काम किया: युवती ने बताया कि जांच करते समय वैध ने कहा कि प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है। जिसके लिए लिए उसने मना किया। मगर आरोपी ने चेक करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। इस पर उसने उसे धक्का दिया और बाहर आईI

आरोपी पूछताछ के लिए बुलाया, गिरफ्तार किया इसके बाद युवती ने महिला थाना सोलन को शिकायत दी। पुलिस ने BNS की धारा 64 और 68 के तहत केस दर्ज किया। सोलन पुलिस ने शुक्रवार सुबह राम कुमार बिंदल को पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी आरएसएस से जुड़ा रहा राम कुमार बिंदल सोलन का मशहूर वैध है। उसकी सोलन के पुराना बस अड्डा के पास बालमुकुंद एंड फर्म नाम से दुकान है। उसके पिता भी वैध रहे हैं। आरोपी सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट का प्रधान भी है। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा रहा है।

क्या है धारा 64 और 68, कितनी सजा का प्रावधान BNS की धारा 64 रेप के अपराध से जुड़ी है, जिसमें सामान्य मामलों में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, धारा 68 उन मामलों पर लागू होती है, जहां कोई पर्सन इन अथॉरिटी (प्राधिकार प्राप्त व्यक्ति) यौन संबंध बनाता है। इसे रेप नहीं माना जाता, लेकिन इस पर 5 से 10 साल तक की कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल।- फाइल

राजीव बिंदल तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष बने राजीव बिंदल हिमाचल भाजपा के तीन महीने पहले ही तीसरी बार पार्टी अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह सोलन और नाहन सीट से अब तक 5 बार विधायक रह चुके हैं। 2000, 2003 और 2007 में सोलन के विधायक चुने गए। 2012 में सोलन सीट एससी के लिए रिजर्व हुई, तो वह नाहन से चुनाव लड़े। 2012 और 2017 में नाहन से विधायक चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024