Headlines

दवा कंपनी मालिक पर कोर्ट में हमले की कोशिश:वकील बोले-फांसी दो, रंगनाथन 10 दिन की रिमांड पर; कफ सिरप से 25 जानें जा चुकीं

दवा कंपनी मालिक पर कोर्ट में हमले की कोशिश:वकील बोले-फांसी दो, रंगनाथन 10 दिन की रिमांड पर; कफ सिरप से 25 जानें जा चुकीं

देवेंद्र सिंह ठाकुर। छिंदवाड़ा8 मिनट पहले
आरोपी रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उनपर हमले की कोशिश हुई।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में पकड़े गए दवा कंपनी मालिक गोविंदन रंगनाथन को शुक्रवार को परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन पर हमले की कोशिश की गई। लोगों और वकीलों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग की।

आरोपी रंगनाथन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) सुबह 11 बजे रंगनाथन को लेकर परासिया पहुंचा था। उसे परासिया थाने में में रखा गया था।

रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल में बना कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है।

इधर, परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा- जिले का कोई भी अधिवक्ता ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। अगर बाहर से कोई वकील उसकी पैरवी करने आता है तो यहां के अधिवक्ता उसका भी विरोध करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग खारिज उधर, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग खारिज कर दी है। वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका लगाकर केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई के जरिए गठित एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की थी।

7 तस्वीरों में देखिए अब तक का घटनाक्रम

एमपी SIT सुबह करीब पौने 7 बजे फ्लाइट से नागपुर एयरपोर्ट पहुंची।
एसआईटी के सदस्य रंगनाथन को सीधे कार की तरफ ले गए।
एसआईटी नागपुर एयरपोर्ट से रंगनाथन को कार से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई।
दैनिक भास्कर की टीम एसआईटी की गाड़ी के साथ ही रही।
एसआईटी की टीम रंगनाथन को लेकर परासिया थाने में मौजूद है।
परासिया थाने में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
परासिया कोर्ट परिसर में पुलिस ने व्यवस्था संभाल रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024