आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले की फैक्ट्री में बुधवार को धमाका हो गया। हादसे में 4 वर्कर्स की मौत हो गई और 18 से अधिक घायल हो गए। घटना अच्युतापुरम SEZ की फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट की है। घायलों को इलाज के लिए एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब धमाका हुआ तब लंच टाइम चल रहा था और ज्यादातर वर्कर्स बाहर थे।
हादसे के फोटो
घायल वर्कर्स बुरी तरह झुलस गए हैं।
घायल वर्कर्स को अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
