Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:शिमला में फिर बादल फटा, 132 सड़कें बंद; MP-UP, राजस्थान समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार देर रात बादल फटने के बाद तेज बारिश अब तक जारी है। इस कारण 132 सड़कें बंद हैं। वहीं, किन्नौर और चंबा में लैंडस्लाइड के कारण कुछ सड़कें बंद हैं।

वहीं, ओडिशा के 30 जिलों में भी बाढ़ का अनुमान है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। मछुआरों को भी समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर और बहाव तेज है। आगरा में दो भाई यमुना में बह गए। वे फिरोजाबाद जिले के रहने वाले थे। गोताखोरों ने दोनों के शव शनिवार को बरामद किए।

मौसम विभाग ने रविवार (18 अगस्त) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केवल पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं में 32 मौतें

  • हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे।
  • हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता हैं।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

हैदराबाद में शनिवार रात बारिश हुई, सड़कों पर जाम की स्थिति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024