LIVE
चंपाई सोरेन बोले- अभी जहां हूं, वहीं रहूंगा:निजी काम से दिल्ली आया, कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। इन सबसे बीच आज दोपहर करीब 1 बजे वे दिल्ली पहुंचे हैं। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। यहां मेरे बच्चे रहते हैं। मैं उनसे मिलने आता रहता हूं। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। चंपाई ने इस बात का खंडन नहीं किया कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। पूर्व सीएम के घर सरायकेला-खरसावां जिले के गांव जिलिंगगोड़ा से JMM का झंडा हट गया है।
शनिवार की रात ही चंपाई सोरेन विधायकों के साथ रांची से कोलकाता पहुंच गए थे। सूत्र बताते हैं कि कोलकाता में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी। उसके बाद वो रविवार को वो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
शनिवार से ही चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। चंपाई के अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी बीजेपी में जाने की खबर है।
