जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन दीपक सिंह के लिए आज पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया। सेना के अधिकारी और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले (14 अगस्त) को जम्मू में आतंकी मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपे 4 आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसमें 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
