CBI ने गुरुवार (8 अगस्त) को 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ED के असिस्टेंट डॉयरेक्टर संदीप सिंह यादव को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि ED अधिकारी एक ज्यूलर से एक मामले में राहत देने के लिए घूस ले रहा था, जिसके खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।
CBI अधिकारी ने बताया कि, उन्हें घूसखोरी को लेकर एक शिकायत मिली थी, जिसके लिए एक ट्रैप बनाकर ED अधिकारी को घूस लेते हुए पकड़ा गया।
