Headlines

खेलमंत्री बोले-विनेश मामले में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में विरोध जताया:लोकसभा में कहा- PM ने IOF अध्यक्ष पीटी ऊषा से एक्शन लेने को कहा

संसद के मानसून सत्र के 13वे दिन बुधवार को ओलिंपिक से विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाइ करने का मामले खेल मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- विनेश को रेसलिंग के 50 किलोग्राम केटेगिरी में खेलना था। उनका वजन 50 किलोग्राम से 200 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया गया।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOF) की अध्यक्ष पीटी ऊषा अभी पेरिस में हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करके उचित एक्शन लेने के लिए कहा है। विनेश मंगलवार 6 अगस्त को 3 मुकाबले जीतकर 50 किलोग्राम केटेगिरी की रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।

इससे पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड त्रासदी का मुद्दा उठाया। राहुल बोले- मैं अपनी बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे।

NDRF, SDRF और सेना ने राहत कार्य किए। अलग-अलग विचारधारा और कम्युनिटी के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। यह बहुत बड़ी ट्रेजिडी है। मैं सरकार से मांग करूंगा कि वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए पैकेज दे और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024