भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट खोए 88 रन है। अविष्का फर्नांडो और पाथुम निसांका क्रीज पर मौजूद है।
भारत ने दो बदलाव किए हैं अर्शदीप और के एल राहुल की जगह रियान पराग और अर्शदीप सिंह खेल रहें हैं, जबकि श्रीलंका ने एक बदलाव किया है। अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा खेल रहें हैं।
श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि पहला वनडे टाई था। अगर आज श्रीलंका जीता तो टीम 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराएगी। मैच का स्कोरकार्ड…
