Headlines

भारतीय जोड़ी शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी:अनंत और महेश्वरी का मैच चीन से होगा, भारतीय महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टरफाइनल में

शूटर अनंत जीत सिंह और महेश्वरी चौहान की भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलिंपिक में शॉटगन शूटिंग के मिक्स्ड स्कीट इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह जोड़ी शाम 6:30 बजे चीन से खेलेगी। अनंत जीत और महेश्वरी चौहान की जोड़ी क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे स्थान पर रही।

भारतीय जोड़ी ने तीसरे नंबर पर रहने वाले चीन के बराबर 146 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन शॉटऑफ में चाइनीज जोड़ी आगे निकल गई। शूटिंग के अलावा, भारत टेबल टेनिस के विमेंस टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। टीम इंडिया ने राउंड ऑफ-16 मैच में चौथी सीड रोमानिया को 3-2 से हराया। भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मैच अमेरिका और जर्मनी की विनर से होगा।

भारत के मेडल इवेंट

  • बैडमिंटन : लक्ष्य सेन मेंस सिंगल का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। उनका मुकाबला मलेशिया के ली जी जिया से होगा।
  • शूटिंग : अनंत जीत और माहेश्वरी की जोड़ी शॉटगन शूटिंग की मिक्स्ड स्कीट का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024