Headlines

PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता:इंटेलिजेंस फर्म के सर्वे में 69% अप्रूवल रेटिंग मिली; अमेरिकी राष्ट्रपति टॉप-10 में भी नहीं

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। मॉर्निंग कंसल्ट नाम की ग्लोबल डिसिजन इंटेलिजेंस फर्म ने दुनिया 25 देशों के प्रमुखों की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। इस लिस्ट में 69% रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं।

लिस्ट में दूसरा स्थान मेक्सिकी राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को मिला है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 60% रही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टॉप-10 नेताओं में भी शामिल नहीं हैं। 39% अप्रूवल रेटिंग के साथ वे 12वें नंबर पर रहे। वहीं, 25वां यानी आखिरी स्थान जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को मिला। उनकी रेटिंग 16% रही।

दुनिया के टॉप-10 पॉपुलर नेता

  • नरेंद्र मोदी, भारतीय प्रधानमंत्री (69%)
  • आंद्र मैनुअल लोपेज ओब्राडोर, मेक्सिकी राष्ट्रपति (60%)
  • जेवियर मिलेई, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति (60%)
  • वॉयला एमहर्ड, स्विट्जरलैंड फेडेरल काउंसिलर (52%)
  • सिमॉन हैरिस, आयरलैंड के पीएम (47%)
  • कीर स्ट्रॉर्मर, UK के प्रधानमंत्री (45%)
  • डोनाल्ड टस्क, पोलैंड के पीएम (45%)
  • एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलियाई पीएम (42%)
  • पेड्रो सांचेज, स्पेन के पीएम (40%)
  • जॉर्जिया मेलोनी, इटली की पीएम (40%)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024