Headlines

उत्तर प्रदेश में बाढ़, 350 गांव डूबे:UP-उत्तराखंड में बारिश से 24 घंटे में 4 मौतें; आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, ललितपुर में बारिश से गोविंद सागर बांध के 4 और गेट खोलने पड़े। पहले से ही 16 गेट खुले हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी भर गया।

शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में 24 जुलाई को पुणे में हुई भारी बारिश में बहे 26 साल के शख्स का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुणे में बुधवार से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवी मुंबई में शनिवार को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल

भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश

तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में पहाड़ों से पत्थर गिरे। कई पर्यटक बाल-बाल बचे।
कर्नाटक के मांड्या में शनिवार को सामान्य से 199% ज्यादा बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया।
उत्तराखंड के बागेश्वर में बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें एक कार फंस गई। क्रेन की मदद से कार का रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024