Headlines

NCB ने मुंबई में 3,000 बोतल कोडीन कफ सिरप जब्त की, तीन गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए 3,000 बोतल कोडीन बेस्ड कफ सिरप जब्त की हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है। इसके साथ ही NCB ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारी ने बताया कि थाने जिले के उल्हासनगर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से बोतलों का पार्सल लेते समय एस आर अहमद, एम असलम और वाई खान को पकड़ा गया है। इन सभी का आपराधिक इतिहास है और ये ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी एक इंटरनेशनल ड्रग रिंग का हिस्सा हैं जो अवैध तस्करी के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विसेस का उपयोग कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई बोतलें लखनऊ से मंगाई गई थीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024