Headlines

अमरनाथ यात्रा के लिए 14वां जत्था जम्मू बेस कैंप से कश्मीर हुआ रवाना, 4800 तीर्थयात्री शामिल

अमरनाथ यात्रा के लिए गुरुवार तड़के सुबह जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, 4885 तीर्थयात्री 191 गाड़ियों में सवार होकर कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर रवाना हुए। इस जत्थे में 2366 पुरुष, 1086 महिलाएं, 32 बच्चे और 163 साधु शामिल हैं।

इस दौरान CRPF के जवानों की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। बीते दिनों में हुए आतंकी हमले और सेना के जारी ऑपरेशन के बाद से यात्रा के बेस कैंप और मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

28 जून को उपराज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया था। तब से लेकर 77,210 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हुई जो 19 अगस्त को समाप्त होगी। बीते साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024