LIVE
भोले बाबा हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया:कहा- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे, पीड़ितों की मदद करेंगे; मुख्य आरोपी ने दिल्ली में सरेंडर किया
उत्तर प्रदेश6 मिनट पहले
भोले बाबा उर्फ सूरज पाल ने शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI को बयान दिया।
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी।
भोले बाबा का यह बयान हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी और सेवादार देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। शुक्रवार देर रात हाथरस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया था। भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा- देव प्रकाश हार्ट का मरीज है। तबीयत ठीक नहीं थी। UP पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
