Headlines

छत्तीसगढ़ में बृजमोहन, विजय, राठिया की जीत तय:कोरबा में कांग्रेस को बढ़त,भूपेश 31 हजार वोटों से पीछे; साव बोले- जीरो पर आउट होगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं। हालांकि राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया की जीत तय मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कौन आगे
लोकसभा सीट प्रत्याशी आगे वोट मार्जिन
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 248535
राजनांदगांव संतोष पांडेय (भाजपा) 31535
बस्तर महेश कश्यप (भाजपा) 34244
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 60745
दुर्ग विजय बघेल (भाजपा) 235552
सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा) 90367
रायगढ़ राधेश्याम राठिया (भाजपा) 174580
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा) 43375
कोरबा ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 9824
कांकेर भोजराज नाग (भाजपा) 15854
बिलासपुर तोखन साहू (भाजपा) 46924

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।

विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

लोकसभावार मतगणना की स्थिति यहां देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024