Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:एग्जिट पोल पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- मूसेवाला का 295 गाना सुना है आपने, हम उतनी सीटें जीत रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (2 जून) को एग्जिट पोल पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी का पोल है। फैंटेसी पोल है।

राहुल से जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि I.N.D.I.A ब्लॉक को कितनी सीटें मिलेंगी। इस पर उन्होंने कहा- सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295। हम उतनी ही सीटें जीत रहे हैं।

राहुल ने कांग्रेस हेडक्वार्टर में नेताओं के साथ बैठक के बाद ये बयान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के साथ वर्चुअल बैठक में 4 जून को काउंटिंग के दिन की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024