Headlines

सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP की सरकार:अरुणाचल में 10 विधायक निर्विरोध जीते, दोनों राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था।

अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024