Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:बिहार में अमित शाह बोले- अब तक के रिजल्ट में मोदी को 310 सीट, 400 सीट जिताइए मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के आरा में NDA प्रत्याशी आरके सिंह के लिए जन सभा की। उन्होंने मंच से कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।

शाह ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रहा है। शाह ने कहा कि हम बीजेपी वाले हैं एटम बम से भी नहीं डरते हैं। बहुत जल्द पीओके भी भारत का होगा। हम इंडी वालों जैसे डरपोक नहीं हैं।

शाह ने आगे कहा कि ये लोग पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं आपसे कहता हूं NDA को 400 सीट जिताइए। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024