Headlines

मोदी बोले-पंजाब CM मालिक के आदेश लेने तिहाड़ जेल गए:​​​​​​​इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, शहजादे की बात नहीं मानी तो कैप्टन को हटाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रैली करने के बाद पंजाब पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने गुरदासपुर में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया।

केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

इनके मालिक जले गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा। इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

अब पीएम जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रैली कर वोट की अपील करेंगे।

PM मोदी के आने से पहले किसानों ने गुरदासपुर में रैली स्थल की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके अलावा जालंधर में कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024