उत्तराखंड के केदारनाथ धाम जा रहे क्रिस्टल कंपनी का एक हेलिकॉप्टर को रोटर में दिक्कत के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जिसके चलते वह हेलीपैड से काफी दूर उतारा गया। इस पर मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा फाटा से केदारनाथ धाम जाते समय हुआ। गढ़वाल मंडल के आयुक्त वीएस पांडे के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने 2 चक्कर लगाए। तीसरे चक्कर में, इसके ब्लेड अचानक खराब हो गए। लेकिन पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया।
केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, रोटर में खराबी आई; सभी 7 यात्री सुरक्षित
