Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:छठे फेज की वोटिंग से पहले सोनिया गांधी बोलीं- दिल्ली की जनता I.N.D.I.A को वोट दे, उसे बेहतर रोजगार मिलेगा

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:छठे फेज की वोटिंग से पहले सोनिया गांधी बोलीं- दिल्ली की जनता I.N.D.I.A को वोट दे, उसे बेहतर रोजगार मिलेगा

नई दिल्ली10 मिनट पहले

लोकसभा चुनाव 2024 की 6वें चरण की वोटिंग से पहले गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो मैसेज के जरिए जनता को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से INDI गठबंधन को वोट देने की अपील की।

सोनिया ने दिल्ली के मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों और उसके सहयोगी दल AAP के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का आग्रह किया। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन के पक्ष में डाले गए प्रत्येक वोट से बेहतर रोजगार मिलेगा। बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। ये हमारे लोकतंत्र के साथ-साथ देश के संविधान को बचाने का चुनाव हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और हमारे संस्थानों पर हमले जैसे मुद्दों पर लड़े जा रहे हैं। आपको (जनता) इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को मतदान होगा। कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट शामिल हैं।

AAP के पास 4 सीटें हैं, जिनमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट शामिल है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।

लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024