Headlines

राहुल बोले- सरकार बनते ही गरीबों को खटाखट पैसा देंगे:अग्निवीर योजना को फाड़कर कचरे में फेकेंगे; अखिलेश बोले- हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को झांसी में संयुक्त रैली की। राहुल ने कहा- भाजपा वाले 22 अरबपति बना रहे हैं। हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। उन करोड़ों महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे। यानी महीने 8500 रुपया खाते में खटाखट-खटाखट जाएगा। 4 जून को हम हिंदुस्तान के गरीब किसानों का कर्जा माफ करने जा रहे हैं। जैसे हमने यूपीए सरकार में पहले किया था।

राहुल ने कहा- अग्निवीर योजना को हम फाड़कर कचरे में फेंक देंगे, हम शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। मुफ्त अनाज योजना कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक, अच्छी क्वालिटी का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए, अंबानी-अडानी की सरकार हटाई जानी चाहिए।

झांसी में राहुल-अखिलेश ने एकसाथ रैली की। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
झांसी में राहुल-अखिलेश ने एकसाथ रैली की। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

रैली में अखिलेश ने कहा- किसानों की आय का सारा पैसा भाजपा की जेब में जा रहा है। सब कुछ इस सरकार में महंगा हो गया है। हर बार जब परीक्षा हुई, पेपर लीक कर दिया गया। वैक्सीन का सच तो आप जानते ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024