Headlines

सलमान खान के घर फायरिंग का मामला:मुंबई पुलिस ने फतेहाबाद के हैरी को गिरफ्तार किया; मोबाइल पर होती थी बात

फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में शामिल होने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से आरोपी हैरी उर्फ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा। कोर्ट ने उसे 2 दिन का ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अब आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालंखे के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए करीब चार दिन से आई हुई थी। टीम गांव भिरड़ाना में मोबाइल की दुकानों पर जाकर जांच की और आरोपी हैरी उर्फ हरपाल के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

मुंबई लेकर रवाना हुई टीम।

मामले के मुताबिक पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पकड़े है। बताया गया है कि इन पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हैरी उर्फ हरपाल का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के साथ हैरी उर्फ हरपाल संपर्क में था और मोबाइल पर बातचीत होती थी। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ भी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024