प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में जनसभा को संबोधित किया। रैली में दो कलाकार हाथ में पीएम की पेंटिंग लिए खड़े रहे। मोदी की नजर जब उनपर पड़ी तो उन्होंने दोनों का शुक्रिया अदा किया। मोदी ने एसपीजी कमांडो से दोनों से पेंटिंग लेने को कहा और उसपर दोनों कलाकारों का नंबर भी लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको चिठ्ठी के जरिए संपर्क करने की कोशिश करूंगा।
PM मोदी को मिला मदर्स डे गिफ्ट:मां के साथ पेंटिंग लेकर आए कलाकार; SPG कमांडो ने की रिसीव
