राजस्थान के संत नानकदास महाराज को दिल्ली पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर के बड़ी खाटू में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान नाम से आश्रम चलाता है। उसके साथ बिहार के एक शख्स नवीन सिंह को भी पकड़ा है। दोनों ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा MP बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए ठगे थे।
दैनिक भास्कर ने मामले में दिल्ली दक्षिण-पश्चिम जिले के DCP रोहित मीणा से बात कर समझा कि कैसे राष्ट्रपति के कोटे के नाम पर ठगी की गई और कैसे दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए।
